www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
10 January 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


सडक निर्माण सबंधी मुआवजों के प्रकरण त्वरित गति से निपटाए-जिला कलक्टर
4 Dec 2007

जिले में विभिन्न विभागों के अर्न्तविभागीय प्रकरणों के निस्तारण के स बन्ध में मंगलवार को जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में जिला कलैक्टट में बैठक आयोजित की गई


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

हनुमानगढ , 4 दिसम्बर - जिले में विभिन्न विभागों के अर्न्तविभागीय प्रकरणों के निस्तारण के स बन्ध में मंगलवार को जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में जिला कलैक्टट में बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को कालीबंगा में एक परिवार की जमीन अधिग्रहण के बाद सडक निर्माण का मुआवजा देने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में मुआवजे से स बन्धित इस प्रकार के समस्त ल बत प्रकरणों की सूची एक सप्ताह में प्रस्तुत करें तथा मुआवजा देने की कार्यवाही प्रार भ करें । उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रेफ व रिडकोर को सडकों का निर्माण स बन्धी कार्य को आर भ करने से पूर्व वन विभाग एवं सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए ।
उन्हने हनुमानगढ - टिब्बी रोड पर अतिक्रमणों को चिन्हित करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग व तहसीलदार को संयुक्त सर्वे करने के निर्देश भी दिए । मेगा हाईवे पर रेतीले टिब्बों के कटने से शेष रहे गिरने की स्थिति वाले पेडों का सर्वे करने के लिए उन्होंने रिडकोर व वन विभाग के अधिकारियों को पाबंद किया ।
जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए एक अन्तर्विभागीय -टीम का गठन करते हुए नियमित अन्तराल पर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए ।
भाखडा क्षेत्र में पौधारोपण के लिए कार्य योजना बनाने के लिए उप वन संरक्षक तथा भांखडा के अधीक्षण अभियंता को समन्वय से कार्य करने के लिए कहा । उल्लेखनीय है कि भाखडा क्षेत्र में आगामी पांच सालों में 2 करोड 8॰ लाख की राशि से सघन पौधारोपण किया जाना प्रस्तावित है। 
बैठक में हनुमानगढ - डबली राठान के मध्य ब्रॉड गेज, संगरिया - मानकसर स्टेशलन के मध्य नाथवाना मार्ग ब्रॉड गेज, सिद्घमुख - अनूपशहर स्टेशन के मध्य मीटर गे, ग्राम हिरणांवाली - श्रीगंगानगर मार्ग पर लिंक रोड जो धौलीपाल - हनुमानगढ के मध्य स्थित है के अलावा हनुमानगढ जॅक्शन व टाऊन के बीच मीटर गेज, धौलीपाल - हनुमानगढ के बीच मीटर गेज, धौलीपाल - माणुका जो धौलीपाल -हनुमानगढ के मध्य स्थित है , साथ ही दीपलाना - नोहर, दीपलाना - गोगामेडी, बुगलांवाली - सिंहपुरा तथा 34 - एसटीजी के ट्रेस पासिंग पर रेलवे फाटकों की स्थिति पर भी चर्चा की गई ।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री आर.सी.गुप्ता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं भाखडा नहर परियोजना व जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता, उप वन संरक्षक तथा रिडकोर के प्रोजेक्ट मैनेजर आदि उपस्थित थे ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Deepika and Saharukh Khan in upcoming movie Billu Barbar

Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com