KhbarExpresswww.khabarexpress.com Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Friday, February 17, 2012


मतदान का जबरदस्त उत्साह, 73 प्रतिशत मतदान
4 Dec 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


सूरतगढ, तेरहवीं विधानसभा के गठन के लिए गुरुवार को हुए मतदान में लोगों ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए भारी मतदान किया। क्षेत्र में मतदान पूर्णतः शांति रही। हालांकि एहतियातन पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड जुटानी शुरू हो गई और ये सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। धीमी गति से मतदान होन की वजह से मतदाताओं को कुछ परेशानियां भी हुई। परिसीमन के बाद पहली बार हुए विधानसभा चुनावों का नजारा नगरपालिका और पंचायत चुनावों से भी अधिक दिलचस्प दिखाई दिया। भाजपा-कांग्रेस के अलावा कई उम्मीदवार होने के साथ चुनाव मैदान में होने की वजह से चुनावी रंगत पूरे परवान पर थी। शहरी क्षेत्र के बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। पंचायत समिति बूथ पर एक शांति देवी नायक महिला भाजपा के चुनाव निशान की साडी पहन कर पहुंच गई, जिसे शिकायत मिलने के बाद पुलिस उप अधीक्षक प्रकाश कुमार शर्मा ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान के प्रति ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह था। गांवों में पूरी तरह सन्नाटा मिला, जबकि गांव के मतदान केन्द्र पर ग्रामीणों के हुजूम लगे हुए थे। गांवों में महिलाओं ने भी बढ-चढ कर पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। मतदान व्यवस्था धीमी होने की वजह से शहर के अलावा गांवों में भी समय सीमा समाप्त होने के बाद भी मतदान होता रहा। विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर बडी संख्या में शस्त्र जवान तैनात थे, मगर किसी भी बूथ से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। हर जगह शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने की जानकारी मिली है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह पूर्ण मतदान के फलस्वरूप मतदान का प्रतिशत भी पूर्व की अपेक्षा काफी अधिक रहा है। 1॰5 वर्षीय व्यक्ति ने भी मतदान केन्द्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  वार्ड नं. 14 निवासी 105 वर्षीय जिम्मामलन सिंधी को डेरा से जुडे लोगों ने कार में ले जाकर जलदाय विभाग स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डलवाया। हालांकि रात्रि तक चुनाव नियंत्रण कक्ष में रिपोर्टें आ रही थी, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार शहर में करीब 73 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि पूरे क्षेत्र में 72 प्रतिशत के करीब मतदान होने की संभावना जताई जा रही है। मतदान के बाद अटकलों का दौर गति पकड गया है। हालांकि शुरुआती रुझान के अनुसार  त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। मत गणना 8 दिसम्बर को श्रीगंगानगर में होगी।

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Suratgarh Election Rajasthan Election

Pelagian Dictionary

जबरदस्त
उत्साह
प्रतिशत
मतदान


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Sarah jane


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares