पेट्रोल पंप पर लूट, हजारो की नगदी लूट कर ले गए चोर
5 Jan
2007
बीकानेर के लूणकरणसर थाना इलाके में स्थित लक्ष्मीदेवी परीक के पेट्रोल पम्प पर कल देर रात अज्ञात लुटेरों ने चाकू की नोक पर लूटपाट की। इस घटना में लुटेरे करीब बयालीस हजार रूपये लूट कर ले गए। पुलिस के अनुसार यह घटना कल देर रात करीब ढाई बजे घटी उस समय पम्प पर ओमप्रकाश व किसनलाल नाम के दो सेल्समेन थे। लुटेरों की संख्या दो बताई गई है जो पम्प पर आए और दोनों सेल्समेनों से मोबाइल मांगा और न देने पर उलझ गए और चाकू निकाल कर ओमप्रकाश व किसनलाल के साथ मारपीट की। लुटेरों ने इन दोनों को केबिन में बंद कर दिया और ये दोनों रात भर केबिन में ही बंद रहे। इस दौरान लुटेरों ने बयालीस हजार रूपये बैग में भर लिए और भाग गए। सुबह सात बजे जब दूसरा सेल्समेन आया तो उसने दोनों बंद लोगों को केबिन से निकाला और पुलिस को इत्तला दी। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना प्रभारी राजेन्द्र भादू मौके पर पहच गए और जायजा लिया। पुलिस ने पूरे संभाग में नाकाबंदी करवा दी है और लुटेरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लुटेरों द्वारा प्रयोग किया गया बैग नाकाबंदी के दौरान पुगल रोड पर एक ट्रक से बरामद कर लिया है। पुलिस ने ट्रक व इसके ड्राइवर को अपने गिरफत में ले लिया है और पुछताछ की जा रही है।
|
|
Microsoft JET Database Engine error '80004005'
Query is too complex.
/same_news.asp, line 87 | |