चौंखूटी मोहल्लेवासियो ने अव्यवस्थाओं को लेकर रास्ता जाम किया
5 Jan
2007
चौखूंटी मौहल्ला संघर्ष समिति ने आज चौखूंटी मौहल्ले की दुर्दशा के विरोध में चौखूंटी रेलवे क्रासिंग का रास्ता जाम कर दिया। संघर्ष समिति के अयूब अली व रमजान अब्बासी के नेतृत्व में जाम पर सैकडों लोगों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासनिक अनेदखी के कारण इस मौहल्ले के यह हालात है। कईं बार प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद जब कोई गौर नहीं हुआ तो मौहल्लेवासियों ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अप अधीक्षक शरत कविरात, नयाशहर थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पारीक और सदर थाना प्रभारी हनुमानप्रसाद कविया मौक पर पहच गए और समझाइश की लेकिन मौहल्लेवासियों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। मौहल्लेवासियों का आरोप है कि इस इलाके की एक भी सडक सही हालत में नहीं है और यहां स्थित नाला परेशानी का सबसे बडा सबब है, लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती है लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
|
|
Microsoft JET Database Engine error '80004005'
Query is too complex.
/same_news.asp, line 179 | |