तनवीर मालावत अस्पताल व रिसर्च सेंटर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शुरू
5 Jan
2007
डॉ तनवीर मालावत अस्पताल और रिसर्च सेंटर में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज से शुरू हुए इस शिविर में आज ढाई सौ नेत्र रोगियों की जाँच की गई। इनमें से चयनित रोगियों का कल ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में सेवाएं दे रहे नेत्र चिकित्सक डॉ निशांत पुरोहित ने बताया कि इन रोगियों क अगले दिन ही छुट्टी दे दी जाएगी। पुरोहित ने बताया कि इस शिविर में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा बिना टांका लगाए ऑपरेशन किया जाएगा।
|