मुख्यमंत्री ने की घोटेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना
5 Jan
2008 मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने शनिवार अपराह्न बांसवाडा जिले के महाभारतकालीन संदर्भों से जुडे हुए तथा आदिवासियों की श्रद्धा के केन्द्र सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ घोटिया आम्बा स्थित घोटेश्वर महादेव की पूजा
बांसवाडा, ५ जनवरी/ मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने शनिवार अपराह्न बांसवाडा जिले के महाभारतकालीन संदर्भों से जुडे हुए तथा आदिवासियों की श्रद्धा के केन्द्र सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ घोटिया आम्बा स्थित घोटेश्वर महादेव की पूजा, अर्चना एवं अभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की ।
श्रीमती राजे घोटिया आम्बा तीर्थ के समीप बने हेलीपेड से सीधे ही घोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची और भगवान महादेव का जल व दुग्ध के साथ अभिषेक पूरे विधि-विधान एवं मंत्रेच्चारण के साथ रूदाभिषेक किया। पूजा विधि पं. हर्षवर्द्धन व्यास सहित अन्य पण्डितों ने पूरी कराई। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव तथा पाण्डवों के दर्शन कर प्रदेश की समग्र खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
भगवान घोटेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के पश्चात घोटिया आम्बा के मंहत हीरागिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और इस पौराणिक स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने उपस्थित मंहतों एवं पण्डितों को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें दक्षिणा दी।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री भवानी जोशी, क्षेत्रीय सांसद धनसिंह रावत, महिला एवं बाल विकास मंत्री कनकमल कटारा, जिले प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह राठौड, पुलिस महानिरीक्षक राजीव दासोत, जिला कलक्टर विकास एस. भाले, जिला पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल बैरवा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने साधु संतों एवं महंतों से लिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने शनिवार को घोटिया आम्बा स्थित घोटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर के पाण्डाल में बिराजमान साधु संतों एवं महंतों से मिलकर आशीर्वाद ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने इस मौके पर गुरु आश्रम छींच के मंहत घनश्यामदासजी महाराज, भारत माता मंदिर,बांसवाडा के रामस्वरूप महाराज, त्रयम्बकेश्वर महादेव मंदिर के महाराज महेश पुरोहित, नंदनी माता के मंहत रामदासजी महाराज एवं घोटिया आम्बा मंहत हीरागिरी महाराज के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।