KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Download Trial of Jewellery Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


नवां राष्ट्रीय समता लेखक सम्मेलन 9 जनवरी से
5 Jan 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


उदयपुर, समता संदेश, जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं गांधी मानव कल्याण सोसायटी ओगणा के साझा प्रयासों से तीन दिवसीय नवां राष्ट्रीय समता लेखक सम्मेलन नौ जनवरी से कम्प्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी सभागार प्रतापनगर में आयोजित होगा।
समता संदेश के सम्पादक हिम्मत सेठ ने बताया कि लेखक सम्मेलन का उद्घाटन नौ जनवरी को होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय (वर्धा) के कुलपति विभूति नारायण राय, मुख्य वक्त्ता रघु ठाकुर तथा उद्घाटनकर्ता साहित्यकार डा.रत्नाकर पाण्डे होंगे। शुभारंभ समारोह में शिक्षाविद् सुरेश पंडित को राष्ट्रीय समता सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान सम्बोधन केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के उपाध्यक्ष डा.रामशरण जोशी देंगे। सम्मान समारोह के अध्यक्ष जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के वाइस चांसलर प्रोफेसर लोकेश भट्ट होंगे। समारोह के संयोजक डा.हेमेन्द्र चण्डालिया होंगे।
समारोह के प्रथम दिन के द्वितीय सत्रा में डा.राममनोहर लोहिया मेमोरियल व्याख्यानमाला के तहत गैर बराबरी की घुटन और सप्त क्रांति विषयक व्याख्यान होगा। व्याख्यानमाला के मुख्य वक्त्ता प्रथम प्रवक्ता पाक्षिक के सम्पादक रामबहादुर राय एवं नरेश भार्गव होंगे।
प्रथम दिन के तृतीय सत्रा के कार्ल माक्र्स मेमोरियल व्याख्यान के तहत ’’वोल्गा से गंगा’’ विषय पर मास्टर ऑफ इन्टरनेशनल बिजनेस स्टेडीज कॉमर्स कॉलेज के सौजन्य से गोष्ठी होगी। इस व्याख्यान सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर आई.वी.त्रिवेदी करेंगे तथा उद्भावना के सम्पादक अजयकुमार एवं प्रोफेसर एस.एन.सिंह मुख्य वक्ता होंगे।
लेखक सम्मेलन के दूसरे दिन 10 जनवरी को प्रथम सत्रा में शोषण दमन तथा संघर्ष विषय पर व्याख्यान होंगे। इसकी अध्यक्षता वेद व्यास करेंगे। प्रथम सत्रा में कविता श्रीवास्तव, दिनेश व्यास, डा.कुमुदनी चांवरिया तथा डा.सुधा चौधरी वक्ता होंगी। संयोजन डा.प्रमिला सिंघवी करेंगी।
दूसरे दिन के द्वितीय सत्रा में दोपहर बारह बजे डा.भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल व्याख्यानमाला के तहत जाति व्यवस्था की जडता के प्रश्न पर प्रोफेसर इम्तियाज अहमद, डा.अजय नवारिया तथा सुरेश पंडित का व्याख्यान होंगे। इस सत्रा के संयोजक डा.निरंजन सहाय होंगे।
दस जनवरी के तृतीय सत्रा में भाषा, सरकार तथा न्याय विषय पर व्याख्यान होगा। जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर नंद चतुर्वेदी करेंगे। इस सत्रा में प्रोफेसर बद्री प्रसाद, डा. हरिसिंह, सत्यम वर्मा तथा राजाराम भादू के व्याख्यान होंगे। संयोजन डा.गोपाल सहर करेंगे। चतुर्थ सत्रा में महात्मा गांधी मेमोरियल व्याख्यान के तहत अहिंसा* और सत्याग्रहविषय पर सांय इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स हिरणमगरी में व्याख्यान होगा। इस सत्रा की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष शांतिलाल गोदावत करेंगे। चतुर्थ सत्रा में कुमार प्रशान्त तथा किशोर सन्त मुख्य वक्ता होंगे। सत्रा का संयोजन डा.मलय पानेरी करेंगे।
सम्मेलन के तीसरे दिन ग्यारह जनवरी रविवार को वैकल्पिक दुनिया के सरोकारों पर ओगणा में व्याख्यान आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता प्रफुल्ल नागर करेंगे। प्रोफेसर इम्तियाज अहमद, अनिल चमडया, मन्नाराम डांगी इस संबंध में मुख्य वक्ता होंगे।
सम्मेलन का समापन समारोह ग्यारह जनवरी को गांधी मानव कल्याण सोयायटी ओगणा के सभागार में होगा। समापन समारोह केमुख्य अतिथि चान्सलर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय प्रोफेसर भवानीशंकर गर्ग, अध्यक्षता केन्द्रीय हिन्दी संस्था आगरा के डा.रामशरण जोशी करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि कुमार प्रशान्त होंगे। समापन समारोह के संयोजक निदेशक गांधी मानव कल्याण सोसायटी ओगणा मदन नागदा करेंगे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Journalist Award Samta Sandesh Suresh Pandit

Pelagian Dictionary

राष्ट्रीय
समता
लेखक
सम्मेलन
जनवरी
से


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Deepika Padukon and Saif Ali Khan in Love Aaj Kal


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares