एपीथ्री आई ने मनाया धुमधाम से वार्षिकोत्सव
5 Jan
2009
प्रतियोगिताएं, गीत संगीत व केक काटकर मनाई खुशियाँ
बीकानेर, गीतों को मधुर स्वर लहरियों से गूंजता वातावरण, विभिन्न प्रतियोगिताओं को जीतने का प्रयास करते प्रतिभागी मस्ती से सराबोर माहौल मे थिरकते छायाकार और स्वादिष्ट व्यंजनों की फैली खुशबु। ये नजारा था स्थानीय बसंत विहार होटल का जहां पर एपीथ्री आई का आठवां वार्षिक समारोह व स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। बीकानेर के वरिष्ठ व कनिष्ठ छायाकारों के मिलन से समारोह यादगार बन गया था। लगातार आठवें वर्ष आयोजित समारोह का आगाज संगीत समारोह से हुआ।
इरामुद्दीन कोहरी ने जैसे ही गीत शुरू किया सभी उनके साथ ताल मिलाने लगे। जब धीरज व्यास ने पधारो म्हारे देस गीत शुरू किया तो बीकानेर की लोकगायको की चमक बिखरने लगी। उसके बाद सैयद इकबाल और एम रफीक कादरी ने चुनिंदा सदाबहार गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को परवान पर चढाया। छायाकारों के बीच हुआ वन मिनट शो भी रोचक रहा। इस दौरान समूचा हॉल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर खुशियां मनाई गई। इससे पूर्व एपीथ्री आई के अजीज भूट्टा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्ष भर की गतिविधयाँ से रूबरू करवाया। पूर्व अध्यक्ष बीजी बिस्सा ने छायाकारों को एकजुट होकर कार्य करने को प्रेरित किया। वही आगामी दिनो मे संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने की रूपरेखा सभी के सामने रखी। इस अवसर पर सभी छायाकारों को अर्चना कलर लेब के प्रबन्धक अशोक अग्रवाल वरिष्ठ छायाकार सीताराम मित्तल, बसंत व्यास आदि ने स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम मे प्रस्तुति देने वाले गायक कलाकारों को सम्मानित किया गया। वहीं लक्की ड्रा मे विजेता रहने वालों को पुरस्कार दिए गये। कार्यक्रम मे बीकानेर के पंजीकृत छायाकारों ने भूमिका निभाई। एपीथ्रीआई के महासचिव विक्रम जागरवाल ने वर्ष पर्यन्त एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा अध्यक्ष बसंत व्यास ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
|