पूर्व विधायक भीमसेन चौधरी को दी श्रद्धांजलि
5 Jan
2009
बीकानेर, पूर्व विधायक भीमसेन चौधरी की 85वीं जयन्ती के अवसर पर सोमवार को भीमसेन चौधरी सर्किल पर भीमसेन चौधरी स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान विधान सभा के मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनिवाल सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविद्ो ने उन्हें स्मरण कर पुष्पाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व कार्मिक, सामान्य प्रशासन मंत्री डा.बी.डी.कल्ला, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डा.सी.बी.गैना ने स्व.चौधरी को कुशल प्रशासक एवं जन नेता बताया। उन्होंने कहा कि हमें स्व.भीमसेन चौधरी के जीवन से सामाजिक सेवा के सीख लेनी चाहिए। इस अवसर बीकानेर होलसेल भण्डार के अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास, वीरेन्द्र चौधरी, श्रीराम तर्ड, सलीम भाटी, श्रीमती सुनीता गौड, कमला पूनिया, कोटा खुला विश्वविद्यालय के जेठा राम गहलोत, गोपाला राम कुकणा, हनुमान चौधरी सहित गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पाजंलि अर्पित की।
|