स्व.भीमसेन चौधरी की जयन्ती मनाई
5 Jan
2010

पूर्व मंत्री स्व.भीमसेन चौधरी क जयन्ती पर भीमसेन चौधरी सरकिल स्थित उनकी प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और आम जन ने श्रद्धासुमन अर्पित कर,उन्हें स्मरण किया। स्व.भीमसेन के पुत्र और सरकारी मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल ने आज सुबह उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया और गणमान्य व्यक्तियों ने स्व.चौधरी के व्यतित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके सामाजिक जीवन में दिये योगदान को याद किया गया और उन्हें गांधीजी का सच्चा अनुयायी बताया। स्व.भीमसेन को ,महाराज गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति गंगा राम जाखड,पूर्व मंत्री अश्क अली टाक,नगर निगम बीकानेर के महापौर भवानी शंकर शर्मा,बीकानेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान तुलसी राम मूण्ड,डा.तनवीर मालावत,नगर निगम के पूर्व महापौर मकसूद अहमद,पूर्व उप महापौर हारूण राठौड,सहकारी उपभोक्ता होल सेल भण्डार के अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास,लक्ष्मण कडवासरा,सेवानिवृत आर.ए.एस.सुभाष, अधीशाषी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग सोहन लाल,डा.हनुमान कस्वा,नगर विकास न्यास सचिव हनुमान सिंह शेखावत,भूपेन्द्र सिंह,सलीम भाटी,गजेन्द्र सांखला,सुनीता गौड, आदि ने पुष्प अर्पित कर,उन्हे श्रद्धाजंलि दी।
|