पूर्व मंत्री स्व.भीमसेन चौधरी जयन्ती अवसर पर राजस्थान यूथ क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय तीरन्दाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन सरकारी मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल ने मंगलवार को एम.एम.ग्राउन्ड में किया। इस अवसर पर बेनीवाल ने कहा कि जिले में तीरन्दाजी खेल के विकास के लिए प्रयास किये जायेंगे। यहां के खिलाडियों को उच्च गुणवता के तीरन्दाजी के उपकरण के लिए प्रयास होने चाहिए ताकि अच्छे खिलाडी तैयार हो सके। इस अवसर पर तीरन्दाजी प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 20 खिलाडी हिस्सा ले रहे है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयन के बाद बुधवार को ये खिलाडी महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की टीम में शामिल होकर उदयपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय तीरन्दाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर एक लव्य एकेडमी के अनिल जोशी,कस्तूरचन्द तीरन्दाजी संस्थान के कृष्ण चन्द्र पुरोहित,द्रोणाचार्य तीरन्दाजी के योगेश व्यास व सोहन लाल व्यास उपस्थित थे।