नई दिल्ली, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी उत्सव अक्षरम का आयोजन 6 से 7 फरवरी तक नई दिल्ली मे आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक पंकज नारायण ने विज्ञप्ति के माध्यम से कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि बताया भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सभागार मे आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय उत्सव मे हिन्दी जगत से जुडी ख्यातनाम हस्तियाँ जहाँ विचारों का आदान प्रदान करेंगें वहीं हिन्दी वेब जर्नल्जिम पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
पंकज नारायण ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे मे बताते हुए कहा कि 6 फरवरी को सूबह दस बजे पंजीयन, दोपहर मे बारह बजे हिन्दी मे सूचना प्रौद्योगिकी - नए आयाम, प्रवासी हिन्दी साहित्य - अस्मिता का प्रश्न, सायं चार बजे अन्तर्राष्ट्रीय कविता गोष्ठी, सायं छः बजे नाट्य मंचन - कठ गुलाब का आयोजन किया जायेगा तथा कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः दस बजे विदेशों मे हिन्दी शिक्षण, साढे ग्यारह बजे रामकथा - विविध प्रयोग, अपराह्न दो बजे हिन्दी मे वेब पत्रकारिता, सायं चार बजे हिन्दी सृजनशीलता - नई जमीन, सायं ६ बजे सम्मान अर्पण समारोह तथा अन्त मे सायं सात बजे अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
सम्मान अर्पण समारोह मे अक्षरम् सम्मान 2010 के पुरस्कारों मे अक्षरम् शिखर सम्मान प्रभाकर श्रोत्रिय, अक्षरम् साहित्य सम्मान अजित कुमार को, अक्षरम् भाषा -समन्वय सम्मान प्रो. अब्दुल वदूद अजहर देहलवी तथा अक्षरम् हिन्दी सेवा सम्मान (विधि) अरविन्द जैन को दिया जायेगा तथा अक्षरम् प्रवासी शिखर सम्मान डॉ. नरेश भारतीय (ब्रिटेन) को, अक्षरम् अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी-शिक्षण सम्मान प्रो. गेनादी श्लोम्पेर (इजरायल), अक्षरम् अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी शिक्षण सम्मान प्रो. तात्याना ओरंस्काइया (जर्मनी) तथा अक्षरम् सूचना प्रोद्योगिकी सम्मान कविता वाचक्नवी (ब्रिटेन) को दिया जायेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. कर्ण सिंह, अध्यक्ष्ता डॉ. कन्हैयालाल नन्दन व विशिष्ट अतिथि डॉ. रत्नाकर पांडेय व श्रीमति कमला सिंघवी होंगे।
कार्यक्रम की अधिक जानकारी हेतु अक्षरम् अध्यक्ष अनिल जोशी - 989955299, महासचिव नरेश शांडिल्य - 9868303565, मुख्य संयोजक नारायण कुमार - 9268766150 से सम्पर्क कर सकते है।