नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों पुरुषों एवं महिलाओं की भर्ती ९ फरवरी को सुबह साढे दस बजे जिला पूल गैराज (ढोला मारु) के पीछे की जाएगी। नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्राक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इच्छुक भूतपूर्व एन.सी.सी. कैडेट महिला व पुरुष को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रार्थी की आयु 18से 40 वर्ष तक रखी गई है। भर्ती के अभ्यार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास रखा गया है। प्रार्थी को बीकानेर शहर का मूल निवासी होना चाहिए। प्रार्थी को अपना राशन कार्ड, जन्म तिथि का प्रमाण पत्रा एवं शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्रा में साथ में लाना होगा।