सादुल पब्लिक स्कूल की एल्यूमिनी मीट सात फरवरी को स्कूल में आयोजित होगी। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल एल्यूमिनी मीट एसोशियेशन के अध्यक्ष अनिल आहुजा ने बताया कि एल्यूमिनी मीट में वाल्टर स्कूल से लेकर पब्लिक स्कूल के अंतिम बैच तक के पूर्व छात्रा भाग ले सकेंगे। इसके अलावा हरिणा व पंजाब से भी पूर्व छात्रा भाग लेने आएंगे। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश सिंह उज्जवल ने बताया कि मीट को मद्देनजर रखते हुए शाला में विकास कार्य करवाये जा रहे है। शाला परिसर स्थित पार्क और लीलीपौण्ड को विकसित कर हरा भरा किया जा रहा है। छात्रावास की मरम्मत करवाई गयी है। उन्होंने बताया कि कि निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसके लिए बजट मंजूर किया है। इस बजट से डायनिंग हॉल सहित खेल मैदानों की मरम्मत भी करवाई जाएगी। सादुल पब्लिक एल्यूमिनी एसोशियेशन के अध्यक्ष आहुजा व सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि सात फरवरी को सुबह साढे दस बजे से दोपहर एक बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना,पूर्व गुरूजनों का अभिनन्दन,पूर्व छात्रों द्वारा संस्मरण के साथ-साथ खुला मंच भी होगा। इस स्कूल से अध्ययन समाप्त करने के बाद छात्रा देश के विभिन्न प्रान्तों में कार्य कर रहे है। कई छात्रा विदेशों में जाकर बस गये है। ये सभी इस मीट में सम्मिलित होकर अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे। इस अवसर पर एसोशियेशन की जनरल बॉडी की मीटिंग भी रखी गई है। जिसमें शाला विकास के संबंध में प्रस्ताव लिए जायगे।