नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) इस शनिवार 6 फरवरी को खुलेंगे और उनमें कारोबार होगा। हालाँकि यह कारोबार केवल सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक यानी डेढ़ घंटे चलेगा। एनएसई ने अपनी कारोबारी प्रणाली के एक परीक्षण के लिए यह विशेष सत्र चलाने का फैसला किया है। एनएसई में कारोबार होने के कारण बीएसई में भी साथ-साथ कारोबार होगा। इस दिन ब्लॉक डील के सौदे 11.00 बजे से 11.35 बजे तक होंगे। शनिवार को नकद के साथ-साथ वायदा कारोबार भी होगा। इन दिन होने वाले सौदों का सेट्लमेंट एक अलग सेट्लमेंट के तौर पर 9 फरवरी को होगा