हनुमानगढ (सू.का.), जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जारी की जाने वाली निविदा सूचनाओं की प्रक्रिया में जिला कलक्टर ने सामान्य लेखा एवं वित्तीय नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि विभिन्न विभागों व कार्यालयों द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों के लिए जारी किए जाने वाले टेण्डरों की सूचना के प्रसार एवं टेण्डर प्रतियां उपलब्ध नहीं करवाएं जाने के बारें में जिला प्रशासन को प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह अनुभव किया गया है कि सूचनाओं को नियमानुसार प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है। साथ ही टेण्डर की प्रतियां भी इच्छित ठेकेदारों को उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे पारदर्शिता का अभाव रहता है व राजकीय हानि के साथ साथ गुणवत्ता पर भी प्रभाव पडता है।
जिला कलक्टर ने जिले के समस्त विभागों को निर्देश जारी किए है कि टेण्डर सूचना की प्रति को अपने कार्यालयों के अलावा विभागीय अध्यक्ष के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित करे, एक प्रति जिला कलक्टर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित करने के लिए जिला कलैक्ट्रेट कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक को भेजे तथा एक प्रति जिला सूचना एवं जनसम्फ अधिकारी को भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।