-चोरों से सवा लाख वसूला-
श्रीगंगानगर(लक्ष्मीकांत शर्मा), शहर में आजकल विद्युत चोरों की हवा टाइट चल रही है। क्योकि इनके ऊपर विद्युत विभाग की क्रूर दृष्टि चल रही है और इसी के अनुरूप आज जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने विद्युत चोरी के 33 मामले पकडकर बिजली चोरों पर एक लाख पन्द्रह हजार रूपए का जुर्माना लगाया। एसई कार्यालय के अधीक्षक राधेश्याम गोयल ने बताया कि सिटी सैकिण्ड में विद्युत चोरी के दो मामलों में चार हजार रुपए का जुर्माना, ग्रामीण खंड ने चोरी के तीन मामले पकड कर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया व 8 हजार रुपए मौके पर वसूल किये गये। क्षेत्र के सादूलशहर कस्बे में चोरी का एक मामला पकडकर दो हजार रुपए, केसरीसिंहपुर में चोरी के एक मामले में दो हजार जुर्माना, पदमपुर में तीन मामलों पर 12 हजार जुर्माना, रिडमलसर में तीन मामलों में सात हजार रुपए जुर्माना, गजसिंहपुर में चोरी के एक मामले में चार हजार रुपए जुर्माना, विजयनगर में चोरी के दो मामलों में 24 हजार रुपए जुर्माना, सूरतगढ में 6 मामले पकडकर 12 हजार जुर्माना रुपए व तीन हजार रुपए मौके पर लिये गये। एक्सईएन सतर्कता दल ने ग्रामीण सतर्कता दल में चोरी के पाच मामलों में 29 हजार रुपए, एईएन सतर्कता दल ने विद्युत चोरी के छह मामले में 9 हजार का जुर्माना व पांच हजार रुपए मौके पर वसूल किये गये।