परम्परागत मीडिया के माध्यम से विशेष कार्यक्रम ७ से १६ मार्च तक
5 Mar
2008

हनुमानगढ (सू.का.), जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्फ विभाग के तत्वावधान में जिले की तीनों पंचायत समितियों के तहत विविध दस ग्राम पंचायतों मं ७ से १६ मार्च तक राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारें में जिला साक्षरता समिति के कलाकारों द्वारा रोचक, मनोरंजक एवं ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री आर.सी. गुप्ता ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सतीपुरा व थालडका में ७ मार्च , हनुमानगढ में ८, पल्लू में ११, तलवाडा में १२, गोलूवाला सिहागान में १३ , जण्डवाला सिखान में १४ , ढाबा में १५ तथा गांधी बडी व अजीतपुरा में १६ मार्च को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
े इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी समस्त व्यवस्थाओं के प्रभारी तथा विकास अधिकारी सहायक प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री का ५ सूत्रा, महिला एवं बाल विकास की योजनाओं, पेयजल एवं जल संसाधनों के विकास कार्य तथा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से सम्बन्धित बिन्दुओं को समाहित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए जिला साक्षरता समिति अपने कलाजत्था कलाकारों के माध्यम से कार्यक्रम तैयार कर प्रस्तुत करेगी। जिले में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों के लिए कलाकारों की उपलब्धता एवं प्रत्येक ब्लॉक में विषय के अनुरुप प्रशिक्षण जिला साक्षरता समिति हनुमानगढ की ओर से सुनिश्चित किया जाएगा। वे कला जत्था कलाकारों के प्रशिक्षण के बाद निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर ग्राम पंचायतों में कलाकारों को भिजवाने की व्यवस्था भी करेंगे।
|