बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के संचालक मंडल की पुनर्मतगणना आज सुबह गहमा गहमी के माहौल में संपन्न हो गई, जिसमें संचालक मंडल के पांच सदस्यों में जुगलकिशोर आचार्य, गीतादेवी शर्मा, सईद अहमद, विक्रमसिंह तथा लखनसिंह को निर्वाचन अधिकारी केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधिशाषी अधिकारी रणवीरसिंह ने पुनर्मतगणना के बाद विजयी घोषित किया। विजयी उम्मीदवारों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। अब होलसेल भंडार संचालक मडल के 10 सदस्य हो गये है। गौरतलब रहे कि संचालक मंडल के चुनाव 26 जुलाई 08 को हुए थे और उसी दिन मतगणना की गई, जिसमें 11 मत पत्रों को अंक लगे होने के कारण चुनाव अधिकारी रणवीरसिंह ने मतपत्रों को खारिज कर दिया था और परिणाम घोषित किया। इसके विरोध में एक पक्ष ने सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के मध्य वाद दायर किया परंतु सुनवाई में दूसरे पक्ष को मौका नहीं दिया गया, जिसका लिखित में विरोध दर्ज करवाया, जिसके फलस्वरूप यह प्रकरण मुख्यालय जयपुर चला गया।