प्रमुख और प्रधान का चुनाव सीधे हो जाने चाहिए-अशोक गहलोत
5 Mar
2010
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय प्रमुखों की तरह जिला प्रमुख और प्रधानों के चुनाव भी सीधे करवाए जाने की वकालत की है। इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में आयोजित साक्षरता मिशन कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि जनता इसके जरिए अपने पंसद का नेता का सीधे चुन सकती है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दौरान खरीद-फरोख्त से आहत गहलोत ने कहा कि इस तरह के संशोधन की शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं और वे केन्द्र से इस प्रावधान के लिए अनुरोध करेंगे। गहलोत में प्रदेश में शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस पर काम कर रही है। उन्होंने स्कूलों से हो रहे ड्रॉप आउट रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
|