बीकानेर दस्तकारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों व लघु उद्यमियों द्वारा उत्पादित किये जाने वाले उत्पादों को जनता से रूबरू करवाने तथा उन्हें विपणन हेतु बाजार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 25 मार्च तक स्थानीय कॉलेज के मैदान में बीकानेर उद्योग क्राफ्ट मेला आयोजित किया जा रहा है। इस बार भी मेला ॰5 स्टील डोम में ही लगाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम द्वारा 28 स्टाले, खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग द्वारा 40 स्टाले, नाबार्ड 15 स्टाले, अन्य संस्थानों एवं उद्यमियों द्वारा 150 स्टाले लगायी जावेगी तथा राजस्थान वित्त निगम, रीको, खादी बोर्ड की भी सहभागिता रहेगी। मेले में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम द्वारा उद्यमियों को उद्योग स्थापना में दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया जावेगा। मेले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं को स्टालें उपलब्ध करायी जावेगी। जिन्हें 95 प्रतिशत एवं अन्य माईक्रो एन्टरप्रनर्स को 75 प्रतिशत की छूट किराया राशि में निगम द्वारा प्रदान की जावेगी। उन्होंने बताया कि मेले में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन कर मेले में आने वाले उद्यमियों एंव दर्शकगणों को उद्योग स्थापना हेतु मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा। अवस्थी ने बताया कि मेले में लगाई जाने वाली 25oसे ज्यादा स्टालों में मुख्य आकर्षण केन्द्र राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल तथा आंध*प्रदेश के हैण्डीक्राफ्टस, वूलन, लैदर, रेडिमेड गारमेंट, कारपेट, घरेलू उत्पाद इलेक्ट्रोनिक्स तथा इलेक्ट्रिकल्स उत्पादों की रहेगी। कारपोरेट जगत की नामीगिरामी कंपनिया, वित्तीय संस्थान जिनमें एचडीएफसी, भारत संचार निगम लि. ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स एवं बीमा कंपनियां भी भाग ले रही है।