महंगाई के खिलाफ कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
5 Mar
2010

बीकानेर आसमान छू रही कमरतोड महंगाई को रोकने के लिये खाद्यान्न वस्तुओं के वायदा सौदों पर रोक लगाई जाने और समाप्त प्रायः सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पुनस्र्थापित किया जाकर इसमें व्यापक सुधार करते हुए इसे सर्वव्यापी बनाकर आम जनता को सभी आवश्यक वस्तुओं का सभी को उचित मूल्य पर वितरण सुनिश्चित करने, आर्थिक मंदी के कारण बेरोजगार हुए लाखों मजदूरों को राहत देने के पर्याप्त उपाय किये जाने, सभी मौलिक श्रम कानूनों को बिना किसी अपवाद या छूट के कठोरता से लागू किया जाने और श्रम कानूनों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्यवाही करने की व्यवस्था करने, असंगठित श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कोष का गठन कर निम्नतम स्तर के श्रमिकों के लिये सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए असंगठित क्षेत्र उद्यामों राष्ट्रीय आयोग और श्रम संबंधी स्थायी संसदीय समिति की अनुशंषा के अनुरूप इस योजना का लाभ ठेका एवं आकस्मिक श्रमिकों को भी दिये जाने और लाभकारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का विनिवेश किया जाने तथा बीमार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के पुनः चालू करने की मांग को लेकर भामस, इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस सहित देश के सभी नौ केन्द्रीय श्रमिका संगठनों से संबंधित श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आज जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में एटक के प्रसन्न कुमार, रामेश्वर शर्मा, सीटू के अंजनि कुमार, इंटक के रमेश व्यास, भामसं के भूपेन्द्र रस्तोगी, बैंक यूनियन के वाई.के. शर्मा, महासंघ के अविनाश व्यास, रोडवेज एटक के किसनसिंह चौहान, लाल झण्डा टैक्सी यूनियन के अब्दुल रहमान डेयरी के नवरतन शर्मा, मोहता रसायन शाला के सतीश भार्गव एवं द्वारकाप्रसाद, अरबन बैंक के अशोक शर्मा प्रमुख थे।
|