गरबों की धूनों ने बिखेरे एकता के सूत्र
5 May
2007
बांसवाडा, ४ मई। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के शिव हनुमान मंदिर के प्रांगण में नवनिर्मित श्री अम्बेमाता मंदिर व सत्संग भवन में २१ देव मुर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार रात आयोजित गरबा कार्यक्रम में गरबों की धूनों ने एकता का संदेश प्रवाहित किया। ध्यान रहे कि सम्पूर्ण देश के विभिन्न २७ राज्यों से आये हुए लोगों की श्रद्धा को एक ही स्थान पर आलोकित करने के उद्देश्य से हाउसिंग बोर्ड में २१ देव मुर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। आज पिंडी का प्रतिमा चालन विधि सम्पन्न कराई गई। ब्रह्मर्षि पं. दिव्य भारत पण्ड्या के नेतृत्व में पंडितों ने वैदिक मंत्रों से नगर, राष्ट्र व मानव कल्याण के निमित्त कामना की। नये प्रासार में अखण्डित पिंडी का, गणपति, कार्तिकेय एवं पार्वती प्रतिमा की चालन विधि वैदिक मंत्रों से सम्पन्न कराई गई। गणपति पूजन, सर्वदोभद्र, वास्तु पूजन हवन विधि से सम्पन्न कराये गये। पं. दिव्य भारत पण्ड्या के नेतृत्व में पं. नवनीत, निकुंज पण्ड्या, अर्पित जोशी, उज्जवल शुक्ला, हिरल व्यास, आशिष पाठक, आशिष आदि ने विभिन्न पूजन सम्पन्न कराये। दिनभर गणेश, भैरव, हनुमंत, दुर्गा सप्तमी आदि के मंत्र एवं जाप चलते रहे। रवीन्द्र ध्यान आश्रम के गुलाब महाराज के सानिध्य में चालन विधि सम्पन्न हुई।
शाम को गरबा नृत्य में सभी जाति, धर्म एवं विभिन्न प्रांतों के लोगों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष भगवतपुरी ने बताया कि शनिवार ५ मई को हेमाद्रि स्नान एवं पूजन कार्यक्रम सांय ५ बजे से प्रारम्भ होंगे वहीं रात्रि ८ बजे श्री मालवा मण्डल हाउसिंग बोर्ड एवं सुंदरकांड मण्डल विद्युत नगर के सौजन्य से भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व गुरूवार सांय दीप यज्ञ के साथ इस सात दिवसीय महोत्सव का आगाज हुआ। दीप यज्ञ के दौरान सम्पूर्ण हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के प्रत्येक घर से श्रद्धालुओं ने एक-एक दीप लेकर इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। बडा रामद्वारा के संत रामप्रकाश के सानिध्य में आयोजित दीप यज्ञ कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माही परियोजना के मुख्य अभियंता डी. आर. जोशी थे जबकि अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य एवं युवा नेता राजेश कटारा ने की। इस आयोजन को लेकर सम्पूर्ण हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में उल्लास का वातावरण छाया हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है वहीं शिव व हनुमान प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है।
सभी आयोजनों को भव्य रूप देने के लिये जगदीश भम्भानी, अनिल चौधरी, वी. एल. गुप्ता, हरिमोहन शर्मा, अर्जुनसिंह चौहान, ओ. पी. नागर, मनोज माथुर, गया सिंह, प्रेमनारायण पंडित, गोवर्धनदास बैरागी, किशनसिंह तंवर, रमेश वधवा, सुरेश गुप्ता, लालसिंह चौहान, पूर्णानंद पाण्डे, श्रीचंद चौधरी, रणजीत सिंह, राजेश दाधिच, के. के. वाघेला, दशरथ सिंह, घनश्याम चौधरी, भूपेश व्यास, राजेन्द्र कुलश्रेष्ठ, भंवरसिंह गौड, योगेश शर्मा, कुलदीप गृहस्थी आदि जुटे हुए हैं वहीं महिला प्रभारी श्रीमती सरोज चौधरी, रेखा उपाध्याय, बबली खींची, अंजना शेखर, रोजी केडिया, काजोल सिंह, सरोज शर्मा, सुमन, सीता वधवा, बसंती देवी, मंजू जोशी, हेमलता पालीवाल, विमला शर्मा, उमा शाक्यवंशी, लता गुप्ता, हंसा, सीता अग्रवाली एवं श्रीमती मंजू उपाध्याय भी इस कार्यक्रम के निमित्त निरंतर प्रचार में जुटी हैं।
|