हनुमानगढ, ५ जून । हनुमानगढ नगरपालिका क्षेत्रा में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए एक नई पहल के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है । यह कंट्रोल रूम आम नागरिकों व नगरपालिका के बीच एक कडी के रूप में कार्य करेगा । जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि हनुमानगढ नगरपालिका क्षेत्रा के नागरिक सफाई से सम्बन्धी अपनी समस्याओं के लिए टोल फ्री नम्बर १०७७ पर अपनी शिकायतें प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः १० बजे से सांय ५ बजे तक दर्ज करवा सकेंगे । जिला कलैक्ट्रेट के कमरा नं. २३० में चल रहे कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी समस्याओं का इंद्राज एक रजिस्टर में करेंगे तथा इन समस्याओं के बारे में नगरपालिका कार्यालय में संचालित कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे ।
जिला कलक्टर ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे नगरपालिका द्वारा नागरिकों की समस्या का समाधान होने के बाद पालिका कंट्रोल रूम से इसकी सूचना जिला कलक्टर कार्यालय के कंट्रोल रूम में देने की व्यवस्था करेंगे । इतना ही नहीं इसके बाद जिला कलक्टर कार्यालय के कंट्रोलरूम में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा सम्बन्धित नागरिक (शिकायतकर्ता )से सम्फ करके समस्या के समाधान की पुष्टि की जाएगी । समस्या का समाधान होने पर ही कंट्राॅल रूम के रजिस्टर में उसके निस्तारण का इन्द्राज होगा ।