www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Download Trial of Jewellery Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts
Search Photo  
RSS Feed
09 January 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


मुख्यमंत्री ने किशनगढ में अधिकारियों की बैठक ली
5 Aug 2007

अजमेर शहर को सुन्दर, स्वच्छ व आकर्षक बनाने में कोई कमी नही रखें


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

जयपुर, ५ अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा है कि अजमेर शहर को सुन्दर, स्वच्छ व जयपुर के अनुकूल आकर्षक बनाने के लिए सभी समन्वित कार्य करें और इसमें किसी भी प्रकार की कमी नही रखें। उन्होंने आगामी दिसम्बर माह तक समयबद्ध कार्यक्रम के रूप में अजमेर शहर की सभी सडकों के जीर्णोंद्धार और जयपुर की तर्ज पर सडकों पर हरियाली एवं रंग बिरंगे फूलों के पेड लगाने का कार्य करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने रविवार को अजमेर जिले की किशनगढ तहसील में संभागीय आयुक्त, श्री दीपक उप्रेती, जिला कलेक्टर श्री नवीन महाजन के साथ अजमेर जिले की विकास योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से जिले में ंचल रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि अजमेर शहर की सडकों के जीर्णोद्धार से पूर्व सभी महत्वपूर्ण विभाग जलदाय, नगर सुधार न्यास, नगर परिषद भारत दूर संचार निगम, एवं विद्युत वितरण निगम के सभी अधिकारियों की बैठक बुला कर सडकों की खुदाई तथा पोल स्थानान्तरित करने, केबिल एवं पाइप लाइन आदि के कार्य पूर्व में ही करा लिए जाएं एवं इसके बाद ही डामरीकरण का कार्य किया जाए। उन्होंने कृषि सचिव श्री सी.एस. राजन से दूरभाष पर कहा कि वे अजमेर में संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर के साथ बैठक कर शहर की सडकों को हरा भरा बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को लगाएं। उन्होंने संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर से कहा कि वे राजस्थान के अन्य बडे जिलों के कलेक्टर से भी लगातार सम्फ रखें और उनके यहां हो रहे अच्छे कार्यो को अजमेर शहर को सुन्दर बनाने के लिए शुरू करें। मुख्यमंत्री ने अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा चलाये जा रहे फीडर सुधार कार्यक्रम तथा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की जानकारी निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री एस.सी. दत्ता से ली और उन्ह निर्देश दिये कि वह गांवों में लोगों की चौपाल के बीच जाएं और उनसे बातचीत कर ग्रामीणों को आ रही विद्युत संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। फीडर सुधार कार्यक्रम को पूरी गति से लागू रखें और इनसे जुडे गांवों को २४ घंटे घरेलू बिजली उपलब्घ करायें। उन्होंने यह भी कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्यतीकरण योजना में बिजली से वंचित गांव और ढाणियों को विद्युतीकृत करने के प्रयास जारी रखें और इनमें रहने वाले बी.पी.एल. परिवारों को निशुल्क घरेलू कनेक्शन प्रावधान के अनुसार उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री ने अजमेर की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जा रही धनराशि और स्वीकृतियों के आधार पर चल रहे कार्यो के बारे में विभागीय अधिकारियों से बातचीत की जारी औैर ब्यावर व किशनगढ में एक दिन के पानी के स्टोरेज के टेंक का कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने माखुपुरा तक डाली जाने वाली बीसलपुर पाइप लाईन का काम भी निर्धारित समय के अनुरूप पूरा करने को कहा जिससे की भविष्य में अजमेर शहर को २४ घंटे में पीने का पानी मिल सके। उन्होंने पानी के वितरण की जानकारी आम नागरिकों को दिये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के संबंध में पिछले दिनों उनके द्वारा की गई घोषणाओं की कि्रयान्विति के बारे में जानकारी ली। श्री उप्रेती ने बताया कि बच्चों के वार्ड के कार्य का शिलान्यास किया जाकर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ४ करोड की लागत से बनने वाले कार्डियो थोरोसिक सेंटर की आधार शिला १५ अगस्त से पूर्व रख दी जाएगी। बर्न यूनिट का काम भी शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा तथा लेप्रोस्कोपी सेन्टर का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके साथ ही न्यूरोसर्जरी सेन्टर के निर्माण का कार्य श्री सीमेन्ट के सहयोग से शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा । श्री उप्रेती ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर सुधार न्यास द्वारा स्वीकृत राशि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर शहर की सडकों के जीर्णोद्धार के लिए न्यास द्वारा ७ करोड रूपये की मंजूरी दी गई है। जिला कलेक्टर श्री नवीन महाजन ने बताया कि अजमेर कलेक्ट्रेट में आस्था प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसमें ऐसे मामलों का निपटारा हो रहा है जो गत कई वर्षो से लम्बित चल रहे थे और मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर उनका निपटारा होना तुरन्त जरूरी था। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक उपखंड स्तर पर भी यह प्रकोष्ठ कार्य कर रहे हैं जिनके माध्यम से प्रति माह ६०-७० मामलों का निराकरण किया जा रहा है इससे जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचने में प्रशासन कामयाब रहा है। उन्होंने अजमेर में मिड-डे-मील व्यवस्था के अन्तर्गत बच्चों के पोषाहार के लिए केन्द्रीयकत रसोई घर निर्माण के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
India Yellow Pages www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

Deepika and Saharukh Khan in upcoming movie Billu Barbar

Pelagian Softwares

Looking Suitable Software for your Business 

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com