हनुमानगढ, ५ सितम्बर। भादरा पंचायत समिति कार्यालय में ६ सितम्बर को अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के कल्याणनार्थ रोजगार मेला आयोजित होगा।
जिला राजगार अधिकारी श्री मदनलाल गर्ग ने बताया कि गुरुवार को आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय मेले में अनुसूचित जाति व जनजाति के अतिरिक्त अन्य वर्ग के व्यक्तियों का भी रोजगार के लिए पंजीयन किया जाएगा। इसके अलावा स्नातक स्तर के योग्य बेरोजगार आशार्थियों को अक्षत योजना (राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना ) के आवेदन पत्र निःशुल्क वितरण किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि मेले के दौरान जिला उद्योग केन्द्र , राजस्थान वित्त निगम, रिको ,लीड बैंक के अधिकारी भी भाग लेंगे एवं अपने विभागों से सम्बन्धित स्वरोजगार संबंधी जानकारी व स्वरोजगार सम्बन्धी आवेदन पत्र मौके पर भरवाए जाएगे।