राष्ट्रपति ने किया शिक्षक दिवस पर राजस्थान के १६ शिक्षकों को सम्मानित
5 Sep
2008
नई दिल्ली, राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान के 16 शिक्षकों सहित देशभर के कुल 320 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इन शिक्षकों को पुरूस्कार स्वरूप एक रजत पदक, प्रमाण पत्रा और पच्चीस हजार रूपये की नकद राशि प्रदान की गई।
राजस्थान से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सर्वमहाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय जयपुर की प्रधानाचार्य श्रीमती मीरा माथुर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुरा, सीकर के प्रधानाध्यापक बाबू लाल शर्मा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अलमदीका, अलवर के अध्यापक रामचरण, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीखेडा, उदयपुर के प्रधानाध्यापक डाँ. चंद्रकांत पुरोहित, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय सौलाया, नागौर के प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद चावला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राधाकृष्णापुरा सीकर के प्रधानाध्यापक दीन दयाल इंदोरिया, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, झालीपुरा कोटा के प्रधानाध्यापक शिवराज सिंह सिसोदिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव, बूंदी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती उमा हाडा, नेत्राहीन विकास संस्थान, जोधपुर के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार जैन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली, टोंक के प्रधानाचार्य पारस चंद जैन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवली टोंक के कृषि प्राध्यापक भंवर लाल कुम्हार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लकडवास, उदयपुर के प्रधानाचार्य भरत कुमार मेहता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पवाना (कोटपुतली) जयपुर के व्याख्याता प्रहलाद कुमार स्वामी, राजकीय सिंधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहटीबा की सहायक अध्यापिका श्रीमती गीता समतानी, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, अलवर के प्राचार्य डाँ. कमल किशोर चोटिया और सनातन धर्म प्रकाश वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, ब्यावर (अजमेर) के व्याख्याता अरूण कुमार जैन शामिल है।
|