बीकानेर। जिले में बढ रही दुर्घटनाओं को रोकने में पुलिस प्रशासन नाकामयाब साबित हो रहा है इसका मुख्य कारण यातायात पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं होने के कारण इन दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ रहा है इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे मालवाहन अनाधिकृत रूप से सवारियां को परिवहन कर लोगों की जिंदगियों से खिलवाड कर रहा है। पुलिस की राह पर मात्र चालान की कीमत पर इन अनाधिकृत वाहनों के चालक बेखौफ वाहनों का संचालन करते हैं। नियमों के मुताबिक मालवाहक वाहनों का सवारियों के परिवहन में गैरकानूनी है लेकिन फिर भी सडकों पर सरपट दौडते नजर आते हैं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के आदेशों के बावजूद भी यातायात पुलिस जिले में सवारियों का परिवहन करने वाले मालवाहकों वाहनों को जब्त नहीं करके मात्र उन्हें चालान काटकर इतिश्री समझ लेते हैं। जिला मुख्यालय में प्रत्येक दिन विभिन्न मार्गों पर अनाधिकृत जीपों का संचालन हो रहा है लेकिन फिर भी यातायात पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रहती है और वे वाहन बेधडक निकल जाते हैं इन वाहन चालकों को किसी प्रकार का डर नहीं लगता बल्कि तेज रफतार से वाहन को निकाल कर ले जाते हैं लिहाजा ऐसा करने से आये दिन दुर्घटनाओं में दिनोंदिन बढोतरी हो रही है। इस संबंध में नागरिकों व समाजसेवियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया लेकिन कोई भी सख्ती लगती नजर नहीं आती।