शिक्षा के ज्योति गुरू का सम्मान
5 Sep
2009
बीकानेर। शिक्षक दिवस के मौके पर अनेक स्कूलों व महाविद्यालयों में शनिवार 5 सितम्बर को सादगीपूर्ण किया गया। इस मौके पर कई निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा शिक्षकों का सम्मान पुष्प माला से किया गया। शिव नेशनल पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर बस्ती में शिक्षक दिवस के तहत शाला प्रधान हीरालाल शर्मा का स्टॉफ व छात्रों की ओर से सम्मानित किया साथ ही स्नेहलता शर्मा, अनिता सेवग द्वारा हीरालाल शर्मा को तिलक लगाकर श्रीफल देकर शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला सचिव शिवकुमार शर्मा ने किया तथा संचालन शिवकुमार भादाणी ने किया। इस मौके पर शाला स्टॉफ लक्ष्मी शर्मा, श्यामा भादाणी, विनोद, अभिषेक आदि सभी ने शिक्षक दिवस पर विचार प्रकट किए। शाला प्रधान हीरालाल शर्मा ने गुरू की महिमा बताते हुए आशीर्वाद प्रदान करते हुए शिक्षकों व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान किशोरी देवी गर्ल्स स्कूल, सागर रोड, महिला मंडल स्कूल, शिशु विहार स्कूल, राजस्थान बाल मंदिर, रोहन बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल आदि अनेक स्कूलों में शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षक की महता बताई तथा छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षकों को अभिनंदन कार्ड व पुष्प माला पहनाई और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
|