आठवीं बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम
5 Sep
2009
बीकानेर। राज्य के विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा बोर्ड के आधार पर मार्च 2010 में होगी जिसकी तय तिथि बाद में घोषित की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने यह परीक्षा कैलंडर जारी किया इसमें आठवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2009-2010 का संचालन जिला स्तर पर डीईओ व प्रशिक्षण संस्थान डाइट के प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित संचालन समिति करेगी। कैलंडर के मुताबिक स्कूल स्तर पर परीक्षा के लिए छात्रों को आवेदन भरने की आखिरी तारीख 30 नवम्बर तय की गई है जो कि स्वयंपाठी छात्रों पर भी लागू होगी। परीक्षा के लिए आवेदन पत्र संबंधित केन्द्रों पर ही जमा करवाने होंगे।
|