खबर एक्सप्रेस डॉट कॉम नगर परिषद बीकानेर दैनिक भास्कर का संयुक्त प्रोग्राम आज भी रहा जारी, पाँच हजार लोगों को मिला फायदा
5 Oct
2006
खबर एक्सप्रेस डॉट कॉम, नगर परिषद बीकानेर व दैनिक भास्कर के प्रयास रंग लाने लगे, बारहगुवाड चौक में घर घर से लोग इस कार्य में आगे आए
खबर एक्सप्रेस डॉट कॉम, नगर परिषद बीकानेर व दैनिक भास्कर के संयुक्त प्रयास से चल रहे कपूर व लौंग बाँधने के अभियान के दूसरे दिन आज पूरे बीकानेर में करीब पंद्रह सौ लोगों के कपूर व लौंग की पट्टियाँ बाँधी गई। आज शहर के बारहगुवाड चौक से इस अभियान की शुरूआत की गई। यहाँ पर राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार शिवराज छंगाणी, पं सन्नू सा, पं छोटूलाल जी ओझा ने लोगों के हाथों में पट्टियाँ बांधकर आज के अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर दैनिक भास्कर के इवेंट मैनेजर विकास विजयवगीय भी उपस्थित थे।आज कसाई बारी क्षेत्र, गंगाशहर के गाँधी चौक, भीनासर चौराहे सहित दम्माणी चौक में भी कपूर व लौंग की पट्टियाँ बाँधी गई। यहां पर लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। कसाई बारी क्षेत्र में लोगों ने बडी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। गंगाशहर व भीनासर में भी लोगों ने खबर एक्सप्रेस डॉट कॉम के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों मे जागरूकता पैदा की। आम आदमीयों ने खबर एक्सप्रेस डॉट कॉम व नगर परिषद बीकानेर सहित दैनिक भास्कर के इस प्रयास को सराहनीय बताया।बारह गुवाड चौक मे ये हालात थे कि रात को करीब नौ बजे तक यह कार्यक्रम चलता रहा। यहाँ आम लोगों ने अपने घरों के कपूर व लौंग के साथ लाल कपडा लाकर कार्यक्रम की सार्थकता को साबित किया।सोमवार को प्रोग्राम का अंतिम दिन है। सोमवार को उरमूल चौराहे, जस्सूसर गेट, बीकानेर नर्सिग होम, आचार्यों का चौक व गोकुल चौराहे पर कपूर व लौंग की पट्टिकाओं का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम सीटी रामजीवन मीणा सहित दैनिक भास्कर के संस्करण प्रभारी बीकानेर मधु आचार्य व नगर परिषद बीकानेर के सभापति मकसूद अहमद भी उपस्थित रहगे।
|