KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Download Trial of Jewellery Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Thursday, February 16, 2012


ड्राइविग लाइसेंस के लिए स्मार्ट कार्ड अगले मार्च तक
5 Oct 2007

राज्यों के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों को इलेक्ट्रानिक नेटवर्क के जरिए जल्दी ही जोड दिया जाएगा - श्री टी आर बालू


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

The Union Minister for Shipping, Road Transport and Highways, Shri T. R. Baalu lighting the lamp to inaugurate the 2nd International Road Federation Regional Conference on Road Safety, in New Delhi on October 05, 2007.केन्द्रीय नौवहन, सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री टी आर बालू ने कहा है कि ड्राइविग लाइसेंसों के लिए स्मार्ट कार्ड और वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जारी करने तथा राज्यों के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को इलेक्ट्रानिक माध्यम के जरिए जोड देने का लक्ष्य अगले साल मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। श्री बालू आज यहां सडक सुरक्षा, सडक डिजाइन, निर्माण तथा संचालन के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय रोड फेडरेशन के दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे ।
मंत्री महोदय ने बताया कि राष्ट्रीय सडक परिवहन नीति तैयार करने के लिए गठित समिति ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है जिसमें सडक परिवहन और सडक क्षेत्र में सुधार के निर्देश दिए गए हैं । अब यह रिपोर्ट केन्द्र सरकार के विचाराधीन है ।
श्री बालू ने बताया कि राज्यों से कहा गया है कि वे यातयात संबंधी कानूनों को सख्ती से लागू करें और क्षमता से अधिक माल लदान रोकने के लिए कारगर उपाय करें तथा राज्यों की सीमाओं पर एकीकृत चेक पोस्ट लगाएं ।
The Union Minister for Shipping, Road Transport and Highways, Shri T. R. Baalu addressing the 2nd International Road Federation Regional Conference on Road Safety, in New Delhi on October 05, 2007.सरकार के महत्वाकांक्षी राजमार्ग विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी) के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए श्री बालू ने बताया कि इन परियोजनाओं पर लगभग २,३६,३०० करोड रूपये यानि ५९ अरब अमरीकी डालर का निवेश होगा और इन परियोजनाओं के २०१५ तक पूरी हो जाने की आशा है । सरकार इन परियोजनाओं में निजी भागीदारी काफी हद तक बढाने को उत्सुक है और एनएचडीपी की आगामी सभी परियोजनाओं में सार्वजनिक निजी भागीदारी पद्धति मुख्य रूप से अपनाई जाएगी । श्री बालू ने यह भी बताया कि सार्क देशों के साथ क्षेत्रीय संफ में सुधार के लिए भी साथ ही साथ कार्रवाई की जाएगी ।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शिीला दीक्षित ने भी सम्मेलन को संबोधित किया ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

लाइसेंस
स्मार्ट
कार्ड
अगले
मार्च
तक


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares