अनुसूचित जाति एवं जनजाति के गांवों में प्राथमिकता से पानी पहुंचाएं - जल संसाधन मंत्री
5 Oct
2007

जयपुर, ५ अक्टूबर। जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवर लाल जाट ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के गांवों को प्राथमिकता से पेयजल योजना से जोडकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध करायें।
प्रो. जाट गुरूवार को भिनाय विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बांदनवाडा, कराटी, भीलों का बाडया, दौलतपुरा, विजयनगर, देवलियाकलां, गुढा खुर्द, गुढाकलां तथा भिनाय सहित विभिन्न गांवों में जनसम्फ के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे थे।
उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील है। इसी कडी में इन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध करायें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें।
इस अवसर पर जलदाय विभाग के कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता श्री एस.सी. छतवानी, अधिशाषी अभियंता श्री राजसिंह, सिंचाई विभाग के पी.सी.जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपलस्थित थे।
|