अधिवक्ताओं ने निकाली रैली
5 Oct
2009
बीकानेर, संभाग स्तर पर हाईकोर्ट बैंच की मांग को सोमवार को एसोसिएशन के आहृान पर आन्दोंलन के ५० वें दिन होने पर विशाल रैली निकाली गई। रैली राजीव गांधी मार्ग से रवाना होकर अण्चाबाईं अस्पताल के आगे से होते हुए कोटगेट, केईएम रोड, सार्दूलसिहं सरकिल, कचहरी परिषर का चक्कर लगाकर बीकानेर, हनुमारगढ, लुनकरणसर, नोखा, कोलायत सहित तहसीलों के अधिवक्ता भी आए थे। रैली में किसान जनप्रतिनिधि एवं महिंलाए भी शामिल थी। केईएम रोड पर रैली क पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मैंदान में हुई जन सभा को सम्बोधित करते हुए संभागीय संघर्ष समिति के संयोजक रामकृष्ण दास गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आन्दोंलन के बारे में जनता और अधिवक्ताओं को जो गलत संदेश दिया है जिसको बीकानेर के अधिवक्ता कतई सहन नहीं करेंगें। उन्होनें कहा कि यह आन्दोंलन वास्तव में अहिंसक और गैर राजनैतिक आन्दोलन है परन्तु ऐसा लगता है कि अशोक गहलोत राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री न होकर जोधपुर के मुख्यमंत्री है। उन्होनें सुप्रीम कोर्ट पर बैंच खोलने का जो भार डाला है। वह जनता को गुमराह करने का प्रयास है। बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि हमारें विधिआयोग की २३० वीं रिर्पाट है उसमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में विचाराधिन मुकदमों की संख्या को देखते हुये उसमें लिखा है कि उच्च न्यायालयों का विकेन्द्रीकरण किया जाना चाहिए। तथा अधिक बैंचे खुलनी चाहिये। रैली में जन.किसान पंचायत के विभिन्न तहसील इकाइय टैक्स कॉन्सलेट एसोसिएशन, शहर भाजपा, युथ कांग्रेस, फल सब्जी विक्रेंता एसोसिएशन, जनशक्ति रामपुरा, व्यापार मंडल, भाजयुमों बार एसोसिएशन, हनुमानगढ बार संघ, लुनकरणसर बार एसोसिएशन, राजस्थान मोटयार परिषद शामिल थे। जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। नन्द किशोर सौंलकी, सत्यप्रकाश आचार्य, लक्ष्मीनारायण पारीक, महबुब पंवार, युधिष्ठर सिहं भाटी, चम्पालाल गेधर, सुखाराम दावर, यासीन खां भी शामिल थे।
|