बीकानेर, उद्यम जागरण के द्वारा पूगल में चलाये जा रहे इस संस्था में उद्यम जागरण उद्योगिनी नई दिल्ली द्वारा चालु की गई है। सीआईडी सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुये अभिलाश सिहं ने उद्योगिनि में कहा कि बीकानेर जिले की पूगल तहसींल में भारत सरकार के द्वारा वहृत मंत्रालय द्वारा घोषित योजना बाबा साहेब अम्बेडकर हस्तशिल्प योजना के तहत विकास आयुक्त के वितिय सहयोग से वर्ष २००२-०३ में पाक विस्थापित परिवार की महिंलाओं के स्वरोजगार को बढावा देने के पूगल तहसीलों के गांवो की एक सौ पचास महिंलाओं को कशीदाकारी एवं एप्लिक में कौशल विकास डिजाइन विकास कार्य स्वरोजगार हेतु क्षमता संर्वधन कार्यक्रम संचालित किया गया है। उन्होनें बताया कि पार विस्थापित समुदाय की महिलाओं के फेडरेशन गठन की प्रकि्रयां के तहत स्थानीय समुदाय की उत्पादक महिलाओं के विकास के लिए उद्यम जागरण संस्थान की स्थापना की गई है। अब तक दस हजार पाक विस्थापित महिंलाए इसमें शामिल हो चुकी है। उद्यम जागरण में बालबाडी केंन्द्र भी खोले गये है अब तक नौ बालबाडी केंन्द्र भी खोले गये है आगे इनकी संख्या बीस तक होने की संभावना है। मदनसिहं सोढा ने उद्यम जागरण संस्थान की मुख्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उद्यम जागरण संस्थान में स्वंय सहायता एवं व्यवस्था समुहों का गठन, व्यवसाय समुहों का वितिय संस्थाओं से जोडने, कामकाजी महिंलाओं के शिशुओं के लिए बालबाडी केन्द्रों का संचालन करना आदि की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में चन्द्रकान्ता, सुनिता गौड आदि उपस्थित थे।