khabar Regional Hindi Regional News, Regional Latest News, Regional Hindi News, Regional English News, Business News">
माणक अलंकार २००६ की प्रविष्टियां आमंत्रित Regional Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India
खबरएक्सप्रेस ५ नवम्बर । खोजपूर्ण, तथ्यात्मक, रचनात्मक समाचारों तथा विशेष रिर्पोताज के माध्यम से उत्कृष्ट पत्रकारिता करते हुए राजस्थान की सेवा करने वाले पत्रकारों, जनसम्पर्क कर्मियों, छायाकारों, कार्टृनिस्टों को “माणक अलंकार २००६” पुरस्कार के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गयी है। स्वयं या कोई भी पाठक प्रविष्टि माणक अलंकार चयन समिति मार्फत दैनिक जलतेदीप जालौरी गेट जोधपूर कार्यालय मे ९ दिसम्बर २००६ तक दे सकते है। माणक अलंकार २००६ से सम्मानित किए जाने वाले पत्रकार एवं विशिष्ट पुरस्कार के लिय चयनित प्रतिभा के नाम की घोषणा स्व. माणक मेहता की ३२वी पूण्यतिथि १२ दिसम्बर २००६ को आयोजित गोष्ठी मे चयन समिति नियुमानुसार की जाएंगी। माणक अलंकार २००६ पुरस्कार के लिये पत्रिका की कटिंग्स या फोटो स्टेट प्रति सहित प्रेषित कर सकते है। इसी प्रकार जनसम्फ एवं छायाकारों / काट्र्निस्ट की प्रविष्टियां भी आमंत्रित है। पत्रकारिता के लिए राजस्थान के पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दैनिक जलतेदीप के संस्थापक स्व. माणक मोहता की स्मृति मे प्रतिवर्ष एक मेधावी पत्रकार को माणक अलंकार से सम्मानित किया जात है। चयनित प्रत्रकार नाम की घोषणा प्रतिवर्ष १२ दिसम्बर को की जाती है। अलंकार अगले वर्ष २ अक्ट्बर को दैनिक जलतेदीप के स्थापना दिवस अथवा उसकी पूर्व संध्या पर आयेजित लोक समारोह मे प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत चयनित पत्रकारों को वर्तमान ११ हजार रूपये नकद, श्रीफल, शॉल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा है। वर्ष १९८१ मे स्थापित इस पुरस्कार से अब तक प्रदेश के २४ पत्रकार सम्मानित हो चुके है। इसी कडी मे वर्ष १९९६ में सरकारी सेवाओं के जनसम्पर्क कर्मियों की पत्रकार धर्मिता को प्रोत्साहित दने के उद्देश्य से विशिष्ट पुरसकार (जनसम्पर्क कर्मी) स्थापित किया गया था तथा २००२ से काट्र्निस्ट हेतु अलेग विशिष्ट पुरस्कार शुरू किया हुआ है। विशिष्ट पुरस्कार के अंतंर्गत वर्तमान मे ३१०० रूपये पुरस्कार राशि श्रीफल, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।