KhbarExpresswww.khabarexpress.com

EDA - School Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


जिला साक्षरता समिति की बैठक संपन्न
5 Nov 2007

जिले में चल रहे संपूर्ण साक्षरता महाअभियान के तहत संपादित हो रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की समीक्षा के लिए सोमवार को स्थानीय जिला परिषद सभागार में जिला साक्षरता समिति की बैठक आयोजित की गई।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर ५ नवंबर/ जिले में चल रहे संपूर्ण साक्षरता महाअभियान के तहत संपादित हो रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की समीक्षा के लिए सोमवार को स्थानीय जिला परिषद सभागार में जिला साक्षरता समिति की बैठक आयोजित की गई।
अभियान प्रभारी व जनजाति परियोजना अधिकारी टीआर जोशी की अध्यक्षता में आज दोपहर आयोजित इस बैठक के आरंभ में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी सरला खियाणी ने महाअभियान के तहत संपादित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिले में हाल ही में हुई सर्वे में निरक्षरों के चिन्हिकरण उपरान्त प्रारंभ हो चुकी साक्षरता कक्षाओं के बारे में बताया और कहा कि अब तक डूंगरपुर ब्लॉक में २५, बिछीवाडा में ४८, सागवाडा में ४६, आसपुर में ४९, सीमलवाडा में ५८ स्थानों पर प्रेरक व नोडल प्रेरकों द्वारा तथा पचास कक्षाएं बीएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रारंभ की गई है।
इस अवसर पर टीआर जोशी ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि अपेक्षित सहयोग दें और अधिकाधिक निरक्षरों को साक्षरता कक्षाओं तक लाने को प्रोत्साहित करें। उन्होंने समस्त ब्लॉक समन्वयकों को निर्देश दिए कि वे आखर कक्षाओं तथा अन्य संपादित गतिविधियों के बारे में निरंतर रूप से सूचना प्रेषित करें।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान, जिला शिक्षा अधिकारी शांतिलाल खराडी, दौलतसिंह राठौड, डॉ. महेन्द्रंसह त्यागी,  सहित राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सभी कई  सदस्य , जनप्रतिनिधि और अभियान से जुडे अधिकारी-कर्मचारी, ब्लॉक समन्वयक आदि  उपस्थित थे।
जिला साक्षरता समिति की बैठक को संबोधित करते टीआर जोशी व मौजूद सदस्य।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

साक्षरता
समिति
बैठक
संपन्न


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Ayesha Takiya


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares