बीकानेर - संभागीय स्तर पर हाईकोर्ट की बैच की स्थापना करने की मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन में अनिश्चित कालीन हडताल ८० वें दिन भी जारी रही। कर्मिक अनशन के ६६ वें दिन गुरूवार को हरीश मदान,अरविन्द सिंह,घनश्याम, रितेश महात्मा, सुरेन्द्र बडगुजर, मुकेश आचार्य रीषी व्यास, कर्मिक अनशन पर बैठे जिनका संत लाल बाबा ने माला पहनाकर स्वागत किया । तथा बुधवार को बैठे अधिवक्ताओं को ज्यूस पिलाकर अनशन तुडवाया इस मौके पर लाल बाबा ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांग जायज है इससे न सिर्फ सस्ता व सुलभ न्याय मिलेगा अपितु संभाग के लोगो को हो रही परेशानियो से भी राहता मिलेगी समिति संयोजक रामकृष्ण दास गुप्ता ने कहा कि उच्चतम व उच्च न्यायालयो मे मुकदमों की बढती संख्याओं को देखते हुए राज्य सरकार को इस ओर ध्यान देकर केंन्द्र सरकार से वार्ता करनी चाहिए बार अध्यक्ष अजयपुरोहित ने कहा कि सरकार की कुभकर्णी नीदं को उडाने के लिए अधिवक्ता जयपुर व दिल्ली कुच करेगे। इतना ही नही अब बिना बताये हाईवे जाम कर अपनी मग को मनवाएंगे गुरूवार को भी धरने पर अनेक संगठनो ने समर्थन जताया ।
Convenient graphical user interface for Japanese and Chinese dictionaries, allows seamless browsing of kanji information and lookup kanji combinations, prints query results as lists or as flashcards.