पानी की बारियां समयानुसार परिवर्तित करने के निर्देश जारी
5 Dec
2007
जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने पानी की बारियां समयानुसार परिवर्तित करने के स बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं ।
हनुमानगढ, 5 दिसम्बर । जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने पानी की बारियां समयानुसार परिवर्तित करने के स बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं । उन्होंने जल संसाधन विभाग (उत्तर)के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए हैं कि - किसानों की पानी की बारियां काफी समय से नही बदली जा रही है जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड रहा है अतः पानी की बारियां समयबद्घ व वरियता के अनुसार परिवर्तित की जानी जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि किसी भी काश्तकार को - इस के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नही पडनी चाहिए।- उन्हने कहा कि- जिन किसानों की पानी की बारियां - ल बे समय से- रात्रि में चल रही है, उनको दिन में एवं दिन की बारियों को- रात्रि की बारियों में नियमानुसार परिवर्तित करवाने की कार्यवाही की जाए ताकि किसानों की इस समस्या का - निराकरण हो सके तथा- भविष्य के लिए ऐसा सुनिश्चित करें की बारी की पर्ची निकालते समय प्रति वर्ष- 15 अप्रेल व 15 अक्टूबर को- दिन से रात व रात से दिन में स्वतः प्ररेणा से ही बारी की पर्ची के इन्द्राज की व्यवस्था हो सके ।
|