www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
EDA - School Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
30 August 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


विद्यालयों में निर्मित शौचालयों के संबंध में दिशा निर्देश
5 Dec 2007

सर्व शिक्षा अभियान के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर नीरज के.पवन ने एक परिपत्र जारी कर जिले की समस्त शाला विकास एवं प्रबंध समितियों को विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्मित शौचालयों के निर्माण, रखरखाव व मरम्मत के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

डूंगरपुर ५ दिसंबर। सर्व शिक्षा अभियान के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर नीरज के.पवन ने एक परिपत्र जारी कर जिले की समस्त शाला विकास एवं प्रबंध समितियों को विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्मित शौचालयों के निर्माण, रखरखाव व मरम्मत के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं और चेतावनी दी है कि निरीक्षण दौरान निर्देशों की अनुपालना नहीं पाए जाने पर संबंधित शाला प्रधान व एसडीएमसी की जिम्मेदारी तय की जाकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
परिपत्र में निर्देशित किया है कि विद्यालय में निर्मित शौचालय का उचित रखरखाव सुनिश्चत करें। शौचालय विद्यार्थियों द्वारा उपयोग किए जा सकने योग्य हालत में होने आवश्यक है, इनकी नियमित साफ सफाई व आवश्यक मरम्मत कराई जाए। शौचालयों पर विद्यालय समय दौरान ताला लगा हुआ नहीं होवे तथा यह सुनिश्चत किया जाए कि विद्यार्थी इन शौचालयों का नियमित उपयोग करें। इसी प्रकार विद्यालयों में उपलब्ध  हेण्डपंप आवश्यक रूप से चालू हालात में पाया जाना चाहिए, यदि हेण्डपंप खराब अवस्था में हो तो समस्त संबंधित कार्यालयों में संफ कर इसे २४ घण्टों के भीतर दुरस्त करवा लिया जाए।
 कलक्टर ने निर्देशित किया है कि विद्यालय में हेण्डपंप से व्यर्थ बहते पानी की नाली जहां तक संभव हो निकासी बनवाकर शौचालय अथवा मूत्रलय से जुडवा ली जाए ताकि व्यर्थ बहते हुए पानी से मूत्रलयों की आवश्यक साफ सफाई स्वतः हो सके, साथ ही समस्त निर्मित* शौचालयों में पानी की टंकी बनी हुई होनी चाहिए।* उन्होंने समस्त प्राथमिक विद्यालयों में सेनिटेशन किट जिसमें १९ आईटम सम्मिलित है, की उपलब्धता भी हर समय विद्यालय में सुनिश्चत करने को कहा है और निर्देशित किया है कि यदि इन आईटमों में से कतिपय सामग्री कम ईश्यु* हुई हो तो संबंधित बीआरसीएफ कार्यालय से संफ कर प्राप्त करें। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में एक भी शौचालय निर्मित नहीं है उनके संस्था प्रधानों को जिला परियोजना समन्वयक से संफ कर आवश्यक स्वीकृतियां जारी कर २५ दिसंबर तक आवश्यक रूप से शौचालय निर्मित करवाकर कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं और कह गया है कि इस दिनांक तक इस कार्यवाही के अपूर्ण रह जाने की स्थिति में संबंधित एसडीएमसी के समस्त पदाधिकारियों का वेतन कार्य पूर्ण होने तक रूकवा लिया जावेगा।
उन्हने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिड-डे-मिल वितरण के संबंध में भी निर्देशित किया है कि यह स्वच्छ व स्वास्थ्यवर्धक वातावरण एवं अहानिकारक सामग्रियों से निर्मित करवाकर वितरित करवाया जाए तथा भोजन के पूर्व एवं पश्चात विद्यार्थियों द्वारा साबुन से हाथ धोने की प्रवृत्ति अनिवार्य रूप से लागू करवाये। 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

CM Launching Mahindra World City and BPO Office of the Infosys at Kalwada, Jaipur

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela