वूलन मेला 15 से 25 जनवरी तक बीकानेर मे
6 Jan
2009
बीकानेर, जय नारायण व्यास कॉलोनी के ग्रामीण हाट में 15 जनवरी से 25 जनवरी तक ‘वूलन मेले‘ का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आर.एस.अवस्थी ने बताया कि मेले में देश के ख्यातनाम वस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। जम्मू कश्मीर के पश्मीना गर्म शॉल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के मौसम के अनुरूप गर्म तथा खादी कपडों का फैंसी बाजार सजेगा। मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। मेले का समय पूर्वान्ह ग्यारह बजे से रात आठ बजे तक रहेगा।
|