नगर विकास न्यास की ओर से गणतंत्रा दिवस पर प्रदत साहित्य, कला, उद्योग, संगीत व समाज सेवा आदि पुरस्कारों के लिए 18 जनवरी 2010 तक आवेदन आमत्रिंत किए गए है। नगर विकास न्यास के सचिव हनुमान सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान गद्य साहित्य के लिए एल.पी.तैस्सीतोरी, राजस्थान पद्य के लिए पीथल पुरस्कार,, पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई संगीत, पद्मश्री हिस्सामूदीन उस्ता कला, डॉ.करणी सिंह खेल, उद्योगश्री पुरस्कार उद्योग जगत, स्वामी कृष्णानंद समाज सेवा, मैथिलीशरण गुप्त हिन्दी भाषा, अन्य भाषा पुरस्कार(उर्दू, सिंधी, पंजाबी आदि) तथा नाट्यकर्मी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शेखावत ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्रा में 5000 रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्रा एवं स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। समाज सेवा को छोडकर प्रत्येक श्रेणी में नवोदित प्रतिभा को 1100 रुपये नकद, प्रशस्ति पत्रा एवं स्मृति चिन्ह पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव व प्रविष्टियां सचिव, नगर विकास न्यास के पास 21 जनवरी २०१० तक भिजवानी होगी।