KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Thursday, February 16, 2012


गाँव के आम आदमी की समस्याओ से जुड़ा है धारावाहिक पीहर
6 Mar 2010

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Pelagian e-Dictionary: Hindi to English and Enlgish Dictionary width=

एक मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी है नंदिनी (टीना पारेख), जो एक गाँव में रहती है पढने में बहुत ही होशियार है और इसी तरह अपनी मेहनत व लगन के बल पर वह एम बी बी एस कर डॉo बन जाती है. इसी दौरान उसकी मुलाकात समीर नामक एक युवक से होती है व दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी कर लेते है. शादी के बाद नंदिनी अपने पति के साथ मारीशस चली जाती है. लेकिन वहां उसका मन नहीं लगता है उसे हर दम अपने गाँव व घर की याद सताती है. मारीशस और उसके गाँव की संस्कृति व रहन - सहन में बहुत ही अंतर है, उसके गाँव व उसका पीहर आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है जिसकी उसे बहुत ही चिंता है. इसी बात को लेकर नंदिनी व उसके पति में आपस में मन मुटाव रहता है, उसके पति का कहना है कि अब उसकी शादी हो चुकी है और ससुराल ही उसका घर है अपने पीहर की Tina Parekh - Indian Television Actressचिंता उसे नहीं करनी चाहिए. अब यह सब उसका फर्ज नहीं बल्कि उसके भाइयो का है. इसके जवाब में वो कहती है कि जब एक ही घर में एक ही माँ से जन्म लेकर हम भाई - बहन एक साथ रहते हैं तो उस घर के प्रति किसी एक का नहीं बल्कि सभी भाई व बहन का फर्ज बनता है. इसी के चलते वो वापस अपने पीहर आ जाती है और अपने गाँव में अस्पताल खोलने का जो सपना उसने पहले देखा था उसे पूरा करना चाहती है. उसके घर में उसकी माँ गायत्री (साधना सिंह) उसके तीन भाई मनीष (मधुर अरोरा), सागर (हितेश कृपलानी), विष्णु (अमित) हैं.

इसी दौरान उसे पता चलता है कि गाँव में आम आदमी की क्या - क्या समस्याएं हैं? खाद के लिए सब्सिडी मिलती है लेकिन उसका फायदा गरीब किसानो को नहीं मिल पाता. इसी तरह रोजगार योजना के तहत लोन मिलता है इसके लिए भी उन्हें कितने चक्कर लगाने पड़ते हैं, ग्रामीण विकास की कई सारी योजनायें हैं लेकिन उनकी जानकारी लोगो को नहीं है. ये ही नहीं और भी कई समस्याएं हैं जिनसे गाँव वालों को दो चार होना पड़ता है.

Tina Parekha and Kuldeep Dube in TV Serial Peehar on DD1आम आदमी की इन सभी समस्याओ के पीछे ऊँचे ओहदे वाले भ्रष्टाचारी लोग हैं. नंदिनी इन सभी भ्रष्टाचारी लोगो का पर्दाफाश करने की कोशिश करती है डी एम (कुलदीप दुबे) व समाज सेविका कल्पना (कविता राठोड) की मदद से. हालाँकी इस सबकी वजह से वो कई लोगो को आँखों की किरकिरी भी बन जाती है.

क्या नंदिनी अपने मकसद में कामयाब हो पाती है? क्या उसकी वजह से गाँव वालो को उनके सभी अधिकार मिल पाते हैं?

इन सभी सवालों के जवाब जानने के देखिये डी डी नेशनल पर दोपहर 1 बजे प्रसारित होने वाला धारावाहिक ''पीहर''. जिसकी टी आर पी नम्बर वन है. जिसके दर्शक दिल से इससे जुड़े हुए हैं. 150 से अधिक एपिसोड इस धारावाहिक के प्रसारित हो चुके हैं. विशान्त ऑडियो के बैनर में निर्मित इस धारावाहिक निर्माता हैं रमेश बोकाडे व निर्देशक हैं हिमांशु कोंसुल.    




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Tina Parekh Kuldeep Dube Peehar DD1 Village

Pelagian Dictionary

आम
आदमी
समस्याओ
जुड़ा
धारावाहिक
पीहर


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Khuda Kay Liye…..A Tale Of Post 9/11 Era Retold


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares