राहुल महाजन के स्वयंवर का आज आखिरी दिन हैं |आज राहुल के सिर बंधनें वाला है सेहरा|आज राहुल बनेंगे दुल्हे राजा|आज इस राज़ से पर्दा उठने वाला है कि कौन बनेगी मिसेज राहुल महाजन हरप्रीत,डिम्पी या निकुंज|आज फैसला हो जायेगा कि राहुल किसे चुनते हैं अपनी दुल्हनिया और बनाते हैं अपनी जीवन संगिनी|राहुल के फैसले का है पूरे देश को इंतज़ार कि क्या राहुल सच में दुल्हनियां ले जाते हैं या इस स्वयंवर का अंजाम भी पिछले राखी सावंत के स्वयंवर के तरह ही होता है| गौरतलब है कि इस स्वयंवर में भाग लेने के लिए लगभग अट्ठारह हज़ार से ज्यादा लड़कियों कि एंट्रिया आई थीं जिनमें से राहुल ने चुना 14 लड़कियों को|इन चौदह लड़कियों में से केवल तीन लड़कियों ने जीता राहुल का दिल और बना ली स्वयंवर के फाईनल में अपनी जगह|इन लड़कियों ने राहुल को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी| कभी आईटम गर्ल की तरह कपडे पहनकर डांस करके राहुल को अपनी अदाओं का दीवाना बनाया तो कभी उनके लिए खाना बनाकर राहुल के दिल में जगह बनाने कि कोशिश की|अब देखना ये है कि किसकी मेहनत रंग लाती है और राहुल किसको अपने दिल कि रानी बनाते हैं|राहुल की होनेवाली दुल्हनियां आज थोड़ी नर्वस हैं तो थोड़ी उत्साहित भी|