बीकानेर, जिला कलेक्टर श्रेया गुहिया ने सभी को आहान किया है कि राज्य सरकार हरित राजस्थान की सोच को साकार करने के लिए जिले में अधिकाधिक पेड लगाकर हरा-भरा बनाया जाए। ताकि वृक्षों की वजह से वर्षा का आगमन हो, वर्षा होने से राजस्थान का हर वर्ग खुशहाल नजर आयेगा। जिला कलेक्टर ने सोमवार को पंचायत भवन में हरित राजस्थान कार्यशाला में उपस्थित पंच, सरपंच, ग्र्रमसेवक व रोजगार सहायको को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि जिले में लाखो की तादाद में पेड लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं। फिर भी सवेच्छा से पेड लगाना चाहे तो उन सभी का स्वागत हैं। पेडो की देखभाल पॉच साल के बच्चों की तरह करनी होगी। तभी पेड जिन्दा रह सकेगें। पंचायतसमिति प्रधान तुलसी राम मूंड ने कहा कि राजस्थान को हरा-भरा रखने के लिए मुख्यमंत्री की यह पहल सराहनीय हैं। इससे न सिर्फ पर्यावरण शुद्ध होगा, बल्कि वर्षा का भी आगमन होगा। मूंड ने कहा कि हमें पेड लगाने के साथ-साथ इसकी सुरक्षा भी करनी होगी। तभी जाकर सार्थक सिद्ध होगा। विकास अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक गा्रम पंचायत मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों
द्वारा कल से वृक्ष रोपण की शुरूआत की जाएगी। इस मौके पर जिले के सभी पंचायतो के गा्रमसेवक व सरपंच सहित अनेक जनें उपस्थित थे।