हनुमानगढ,६सितम्बर ! लाईसेंस की शर्तो का उल्लंघन करने व विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के कारण एक मेडिकल स्टोर का लाईसेंस निलम्बित व एक निरस्त किया गया है। अनुज्ञापन अधिकारी एवं सहायक औषधि नियन्त्रक ( चुरू कैम्प हनुमानगढ) ने बताया कि तहसील पीलीबंगा के चंचल मेडकल स्टोर का लाईसेंस २१ सितम्बर से २० अक्टूबर तक ३० दिवस के लिए निलम्बित किया गया है ।इसी प्रकार लखूवाली के अलसिफा मेडकल स्टोर को जारी औषधि अनुज्ञापन पत्र निरस्त किया गया ह । इस मेडिकल स्टोर का निरीक्षण के दौरान पंजीकृत फार्मासिस्ट के हाजिर नही होने तथा उसके स्थान पर दूसरे व्यक्ति दुकान द्वारा दवाओं के ब्रिकी करते पाए जाने , निरीक्षण रिपोर्ट में वर्णित औषधियों के विक्रय विवरण नही दिखाए जा सकने तथा उक्त कमियों के फलस्वरुप इस संस्था को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया, जिसका जबाव संतोषजनक नही देने के कारण अलसिफा मेडकल स्टोर को जारी औषधि अनुज्ञापन पत्र निरस्त किया गया ह ।