राज्य में ’’चक दे इंडिया’’ फिल्म कर मुक्त
6 Sep
2007
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
जयपुर, ६ सितम्बर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के खेल प्रेम तथा खिलाडयों को प्रोत्साहित करने की उनकी पहल पर ’’ चक दे इंडिया ’’ फिल्म को राजस्थान में कर मुक्त करने का निर्णय लिया हैं ।
राज्य सरकार द्वारा देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति युवक-युवतियों में ललक जगाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यशराज फिल्मस के बैनर तले निर्मित फिल्म चक दे इंडिया को राजस्थान में कर मुक्त करने का निर्णय लिया है ।
प्रदेश में खासतौर से महिला हॉकी खिलाडयों एवं अन्य खेलों में भी रूचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को सस्ती दरों पर यह फिल्म देखने और इससे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा । खेलों से जुडने पर उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना और प्रगाढ होगी ।
लोगों को कर राहत मिलने से वे अधिकाधिक संख्या में ’’ चक दे इंडिया ’’ फिल्म को देख सकेंगे । फिल्म में महिला हॉकी को जमीन से आसमान तक पहुंचाने की जीवट भरी कहानी को फिल्माया गया है ।
|