अधिवक्ता मौन जुलूस निकालेंगे
6 Sep
2009
बीकानेर। हाईकोर्ट बैंच की मांग के चलते आज 21वें दिन भी जारी रही तथा सोमवार को अधिवक्तागण मौन जुलूस निकालेंगे यह जानकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने दी। धरनास्थल पर आकर मंगलाराम गोदारा ने क्रमिक अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं को ज्यूस पिलाकर उनका अनशन तुडवाया गोदारा ने कहा कि आंदोलनकारी अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हडताल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आमजन को सुलभ व सस्ता न्याय मिले इसके लिए हाईकोर्ट बैंच की स्थापना बीकानेर में होनी चाहिए क्योंकि हाईकोर्ट की बैच रियासतकाल में यहां स्थापित थी तथा उसके लिए उपयुक्त भवन भी है। आंदोलन को लेकर अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के सभागार में मार्गदर्शी समिति व संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक में आंदोलन के आगामी चरणों की रूपरेखा तैयार की। बैठक में मशाल जुलूस सहित बीकानेर बंद के आह्वान से जुडे कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
|