ट्रक ने महिला को कुचला, भीड ने की पत्थरबाजी
6 Oct
2007
दुर्घटना मे मुस्लिम महिला की मौके पर ही मौत। क्षुब्ध कल्ला ने मौके पर ही कहा कि हम लोगों के साथ मिलकर कल पुलिस के दमनात्मक रवैये के विरोध करेगें। एस.पी. अशोक राठौड को तुरंत निलम्बन के लिये रखी मांग।
बीकानेर। गजनेर रोड पर आज सीमेन्ट से लदे एक ट्रक आरजे३१जी२७८० ने एक महिला को कुचल डाला। दोपहर लगभग १२.३० पर हुई इस दुर्घटना मे मुस्लिम महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जिसे भीड मे कुछ लोग महिला को हाथों हाथ ही पीबीएम अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दीया गया। बताया जाता है कि यह महिला सर्वोदय बस्ती के पास रहती थी।
घटनास्थल स्थल पर गये खबरएक्सप्रेस के सवांददाता ने बताया की दुर्घटना होते ही ट्रक ड्राइवर अपना ट्रक छोडकर भाग निकला और वहां पर लोगो की भारी भीड जमा होने लगी तथा भीड मे गुस्साऐं लोगो ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। उग्र भीड ने ट्रेफिक चौकी को भी गिरा दिया तथा छुटपुट चीजों को आग लगा दी।
आग की तरह फैली इस घटना के पता लगते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, सभापति मकसुद अहमद सहित कई अन्य जनप्रतिनिधीयों के साथ वहां पहुंच गये। इस बीच पत्थरबाजी और तेज हो गयी और एस.पी. अशोक राठौड सहित पुलिस जाब्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया। पत्थरबाजी बढती देख पुलिस ने पत्थरबाजी रोकने की कोशिश मे लाठिचार्ज करना शुरू कर दिया जिसमे सभापति मकसूद अहमद के सिर पर चोट लग गयी तथा साथ ही अनवर अजमेरी व अन्य लोगों के सिर व कमर पर चोटें लग गयी। भीड द्वारा फैंके जा रहे पत्थरों से पुलिसकर्मी सुमेरसिंह सहित दो तीन अन्य पुलिसकर्मीयों के चोटें आ गयी।
इस घटनाक्रम के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जर्नादन कल्ला ने पुलिस व पथराव करने वाले लोगो को बीच बचाव की कोशिश लेकिन पुलिस ने एक तरफा अपनाते हुए लाठियां बरसानी जारी रखी जिसके कारण से बचाव मे लगे सभापति मकसुद अहमद व अनवर अजमेरी के चोटें आ गयी। इससे क्षुब्ध होकर कल्ला ने मौके पर ही कहा कि हम लोगों के साथ मिलकर कल पुलिस के दमनात्मक रवैये का विरोध करेगें जिसमे उन्होने एस.पी. अशोक राठौड को तुरंत निलम्बन के लिये भी मांग रखी है।
|