रामपुरिया महाविद्यालय की पूर्व व्याख्याता श्रीमती दीपा स्वामी को पी.एच.डी. की उपाधि
6 Oct
2007
बीकानेर, ६ अक्टूबर। रामपुरिया महाविद्यालय की पूर्व व्याख्याता श्रीमती दीपा स्वामी को बीकानेर विश्व विद्यालय ने ‘आर्टिकल ३७० - ए कॉस्टीट्यूशनल कानेड्रम (अनुच्छेद ३७०-ए संवैधानिक पहेली) विषय पर शोध कार्य पर पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की है।
श्रीमती स्वामी ने अपना शोधकार्य विधि महाविद्यालय, बीकानेर के सीनियर प्राध्यापक डा. भगवानाराम बिश्नोई के निर्देशन में किया है। एल.एल.बी, एल.एल.एम. के बाद पी.एच.डी. करने वाली श्रीमती दीपा को कॉलेज के प्राध्यापकों ने शुभकामनाएं दी है।
|